टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। सोमवार का दिन गिरिडीह जिला के लिए नामांकन का दिन रहा। धनवार विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। बाबूलाल मरांडी खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष पहुंचे और पर्चा दाखिल किया।
यहां इनके साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले बाबूलाल मरांडी अपने पैतृक गांव कोदाईबांध से निकले और गावां पहुंचे। यहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। यहां मां दुर्गा की आराधना करने के बाद बाबूलाल मरांडी खोरीमहुआ के लिए रवाना हुए।
इनके साथ भारी संख्या में पार्टी नेता और उनके समर्थक नजर आये। बता दें कि धनवार विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की सीट है। इस सीट पर बाबूलाल के खिलाफ भाकपा माले के राजकुमार यादव, जेएमएम के निजामुद्दीन अंसारी और निर्दलीय निरंजन राय ने ताल ठोकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse