टीम एबीएन, रांची। रांची में धनतेरस और दीपावली (29 व 30 अक्तूबर) को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात में बदलाव किया है। इसके तहत अपर बाजार में शहीद चौक से किशोरी यादव चौक तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहन, आटो व ई-रिक्शा का दिन के 12:30 से रात 12 बजे तक प्रवेश बंद रहेगा।
दोनों तरफ से उक्त वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगायी गयी है। इसलिए इन इलाकों से आने जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग की तलाश करनी होगी। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse