टीम एबीएन, कोडरमा। विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा में एक अनोखी पहल की गई है। जिला प्रशासन कोडरमा (निर्वाचन शाखा) अंतर्गत स्वीप कोषांग के तहत झुमरी तिलैया स्थित ब्लॉक मैदान पर निर्वाचन थीम पर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का तीन दिवसीय मेला का आगाज किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फीता काट कर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का उद्घाटन किया। तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा, व्यय प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीतीश कुमार निशांत व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा, व्यय प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त ऋतुराज समेत अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया।
नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीतीश कुमार निशांत ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता को लेकर कई तरह की गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है ताकि मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सके। स्वीप कार्यक्रम के तहत खेल कूद प्रतियोगिता, मेंहदी/पेंटिंग/लेखन/वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिल रैली समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के प्रेरित किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन के थीम पर यह तीन दिवसीय पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न पब्लिशर और बुक सेलर के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के माध्यम से जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र के महा उत्सव में सभी मतदाताओं की सहभागिता है।
अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए 13 नवंबर को अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें। इस पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव को सफल बनायें। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पुस्तक मेला का अधिक से अधिक लाभ उठायें और यहां पर विभिन्न स्टॉलों में विभिन्न प्रकार के पुस्तकें लगायें गये, उनका लाभ उठायें और आगामी 13 नवंबर 2024 दिन बुधवार को अपने मतदान केंद्र में जाकर मतदान करें और एक जिम्मेदार मतदाता का फर्ज निभाएं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चलो चले अब आई है अपनी बारी, हम सबको मिलकर निभानी है अपनी जिम्मेदारी, बेकरी की मिठास, बदलाव का एहसास, एक एक वोट के साथ। दीपोत्सव के साथ मतोत्सव मनायें ताकि 13 नवंबर को कोडरमा विधानसभा के लिए होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि 13 नवंबर को कोडरमा विधानसभा के लिए 429 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ज्यादा से ज्यादा लोग दीपावली और छठ महापर्व के साथ लोकतंत्र के महापर्व को भी उत्सव के रूप में मनाए।
पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन करना जिला प्रशासन कोडरमा की अच्छी पहल है। अभी चारों तरह चुनाव का माहौल है, इस चुनावी माहौल में 13 नवंबर 2024 को अपने 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान अवश्य करें।
पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में प्रेस गैलरी, हेल्प डेस्क, अर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, अनुज्ञा बुक्स, झारखंड झरोखा, प्रिय साहित्य भवन, यश प्रकाशन, समय प्रकाशन, उड़ान पब्लिकेशन, शर्मा बुक सेंटर वाणी प्रकाशन, जय मां बुक सेंटर, बेकरी की मिठास बदलाव का एहसास वोट के साथ बुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जयनगर, जेएसएलपीएस समेत अन्य स्टॉल लगायें गये हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा, व्यय प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा स्टॉल का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा, व्यय प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त ऋतुराज द्वारा 13 नवंबर 2024 को वोट करेगा कोडरमा का गुब्बारा उड़ाया गया और सभी जिलेवासियों से मतदान करने की अपील की।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा, व्यय प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त ऋतुराज व अन्य पदाधिकारियों और कर्मी ने 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया।
पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में लेखक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लेखक शामिल हुए और लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व पर चर्चा हुई। क्रिएटिव राइटिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse