एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विपक्ष की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है और वह विदेशों में जाकर देश की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।
श्री सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना एक वीडियो साझा कर मोदी सरकार की पहले 100 दिनों की उपलब्धियों का जिक्र किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहे सरकार को काम करना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का एक जुनून है।
सरकार उस लक्ष्य को हासिल करके रहेगी। उन्होंने कहा, यदि क्रिकेट की शब्दावली में कहें तो हमारी सरकार पहली गेंद से ही तेजी से भारत का स्कोर बढाने में लगी है वहीं विपक्ष वाइड और नो बॉल फेंकने में ही देश का कीमती समय और संसाधन बर्बाद कर रहा है। अब विपक्ष की विश्वसनीयता नहीं रह गयी है। दूसरे देशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक विडंबना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse