टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 2/8/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधि मंडल रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय के विभागों में भ्रमण किया और पाया कि रांची विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग, एसएस मेमोरियल कॉलेज में बारिश के कारण पूरी तरह क्लास रूम, कार्यालय सहित पूरा कॉलेज और विभाग पानी से डूबा हुआ है।
जिससे छात्र-छात्राओं के सभी कागजात, कॉलेज एवं विभाग के सभी जरूरी दस्तावेज पानी में डूबने और छात्र-छात्राओं का भविष्य पानी में डूबता दिखाई पड़ रहा है। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन गहरी नींद सो रहा है जबकि विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग, एसएस मेमोरियल कॉलेज की जी-4 की नयी बिल्डिंग बनने का फंड भी विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के पास आ चुका है।
परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर ध्यान न देते हुए पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन प्रशासनिक भवन के रंगरोगन और सुंदरीकरण करने में लगा। आजसू विश्वविद्यालय प्रशासन की घोर निंदा करती है और राज्यपाल से आग्रह एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग है कि अविलंब कॉमर्स विभाग और एसएस मेमोरियल कॉलेज (जी +5) को नयी बिल्डिंग बना कर दिया जाये और जिस जिस कॉलेज में भारी बारिश के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। उसको जल्द ही समाधान निकालने पर पहल करें ताकि छात्रों का भविष्य अंधकार में न पड़कर एक स्वच्छ वातावरण में अपनी शिक्षा ग्रहण कर रांची विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें।
इस भ्रमण कार्यक्रम में म्प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रांची विश्वविद्यालय के संयोजक सौरभ शर्मा, अरविंद सेठ, हनी कुमारी, अमर गुप्ता, नीलेश कुमार, आशुतोष सिन्हा, आनंद यादव, राजेश सिंह, बबलू मंडल, जय कुमार, नीलाभ रत्न इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse