एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। पुलिस अधीक्षक देवघर अजीत पीटर डंगडुंग के निर्देशन में साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में साइबर पुलिस पथरोल थाना क्षेत्र से 02 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इन साइबर अपराधियों की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये फर्जी बैंक अधिकारी/ कृषि पदाधिकारी /कस्टमर केयर पदाधिकारी/ फर्ज़ी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी/ एच पी गैस पदाधिकारी बनकर साइबर अपराध किया करते थे।
इस दौरान कुल 04 मोबाइल, 07 सीम सीज एवं 40,000 रुपये नगद बरामद किया गया है। इसमें प्रतिबिंब आधारित कुल 05 प्रतिबिंब सीम भी हैं। दिनांक 20/11/23 से प्रतिबिंब ऐप की शुरुआत के बाद अब तक देवघर जिले में पूरे राज्य में सबसे अधिक 515 साइबर अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। इस दौरान 799 मोबाइल, 1177 सीम जब्त हुए हैं, जिसमे प्रतिबिंब ऐप आधारित 139 सीम जब्त किये गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse