एबीएन सेंट्रल डेस्क। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी।
वह तीन मार्च से दक्षिण कोलकाता के शिशु मंगल अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर गहरा दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि महाराज ने असंख्य लोगों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है। उनके आदर्श पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परम पूज्य अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली।
मालूम रहे कि स्वामी स्मरणानंद महाराज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स हैंडल पर स्वामी जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब कोलकाता दौरे पर आये तो, सबसे पहले उन्होंने अस्पताल में महाराज से मिलकर उनका हालचाल जाना था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse