पहले पिलायी शराब, फिर मार दी गोली

 

होली में खून खराबा

  • होली में पहले पिलायी शराब, फिर कर दी गोली मारकर हत्या

टीम एबीएन, पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। युवक को पहले शराब पिलायी गयी। 

उसके बाद तेज धारदार हथियार से हमला किया गया और बाद में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक मनोज कुमार चौधरी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर का रहने वाला था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। मनोज चौधरी गढ़वा के अनराज घाटी में लूटपाट और अपहरण का आरोपी था। 

मिली जानकारी के अनुसार मनोज चौधरी का होली से पहले अपने गोतिया में विवाद हुआ था। होली के मौके पर मंगलवार की देर रात वह अपने गोतिया और परिवार के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ था और बहस हुई थी। इसी बहस के दौरान आरोपियों ने पहले तेज धारदार हथियार से मनोज चौधरी पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया। 

बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मनोज चौधरी के शरीर में दो गोली मारी गयी थी। घटना के बाद मनोज चौधरी को परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की। मेदनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। 

थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आपसी विवाद में हत्या हुई है और मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse