टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में दुमका लोकसभा क्षेत्र से अपने घोषित प्रत्याशी निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन का टिकट काट कर उनकी जगह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी पुत्र बधु और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी भाभी सीता सोरेन नया प्रत्याशी घोषित किया है।
सीता सोरेन हाल ही में झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल हुईं हैं। भाजपा ने जारी सूची में यह घोषणा की है। टिकट कटने के बाद निवर्तमान सांसद सुनील सोरेन ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कहा कि मैं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय को हृदय से स्वीकार करता हूं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष के साथ दुमका लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से पार्टी हित में दल के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को विधायक और सांसद बनाया।
दुमका लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार अपना योद्धा बनाया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, केन्द्रीय गृह मंत्री सहित पूरे राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं भाजपा का एक निष्ठावान सिपाही के रूप में पार्टी की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के आम कार्यकर्ता की तरह अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने में पूरी सक्रियता के साथ जुटा हूं।
मालूम हो कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्रबधू सीता सोरेन भाजपा ने टिकट दे दिया है। 24 मार्च की रात पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में झारखंड के चतरा, धनबाद के साथ ही दुमका से भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई। इसमें दुमका लोकसभा सीट से पहले सीटिंग एमपी सुनील सोरेन के नाम की घोषणा हुई थी।
सीता सोरेन के झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होने से बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा नेतृत्व ने सुनील सोरेन की जगह सीता सोरेन को इस सीट से उतारने का निर्णय लिया।
शिबू सोरेन के बड़े बेटे स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन लगातार तीन टर्म से जामा से विधायक हैं। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन को छोड़कर पहली बार सोरेन परिवार का कोई सदस्य दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर झामुमो को चुनौती देने मैदान में उतरा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse