एबीएन न्यूज नेटवर्क, राजमहल। एसडीओ कपिल कुमार एवं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार एवं शनिवार की मध्य रात्रि को राजमहल जेल में छापेमारी की गयी। लगभग एक घंटे तक चली छापेमारी में बंदियो के सेल का जांच किया गया। हालांकि छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
एसडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एवं रूटिंग जांच के तहत कार्रवाई की गयी है। सभी सेल का जांच किया गया। कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई है। जेलर को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
मौके पर राजमहल सीओ अशोक कुमार सिन्हा, उधवा बीडीओ विशाल पांडे, पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, राधानगर थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी व जेलर दिलीप कुमार मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse