टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने 25 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अवकाश तालिका के मुताबिक मंगलवार 26 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।
इधर, ठाकुर प्रसाद कैलेंडर के मुताबिक 25 को काशी और 26 को अन्यत्र होली है, जबकि भारत सरकार की ओर से घोषित अवकाश तालिका में 25 को ही होली का अवकाश दिया गया है। ऐसे में लोगों के बीच होली की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है।
सूत्रों के मुताबिक कार्मिक विभाग होली के अवकाश की तिथि में परिवर्तन कर सकता है। हालांकि, शुक्रवार को अवकाश की तिथि में बदलाव से संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse