एबीएन न्यूज नेटवर्क, खोरीमहुआ (गिरिडीह)। घोरथंभा ओपी के डोरंडा माल्डा- मुख्य सड़क स्थित लहरियाटांड़ गांव के पास घुमावदार मोड़ में शुक्रवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
तिसरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर (पुरनाडीह) निवासी श्रीकांत रावत (पिता-विशेश्वर रावत), कुश कुमार रावत (पिता -अशोक राउत), मोहित कुमार (पिता-जलेश्वर राउत) डोरंडा बाजार से अपनी बाइक (जेएच 11 एएल 3737) से एक साथ घर के लिए निकले थे, लेकिन बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
घटना में बाइक चालक श्रीकांत रावत की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो बाइक सवारों को लोगों द्वारा एंबुलेंस से धनवार रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse