सुपौल : पुल गिरने से एक की मौत, कई घायल

 

  • बिहार में बन रहे देश का सबसे बड़े पुल का हिस्सा ध्वस्त
  • तीन पिलर का गर्डर गिरा, 1 की मौत

टीम एबीएन, सुपौल/ पटना। बिहार के सुपौल में बन रहा देश का सबसे बड़ा बकौर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि पुल का तीन पिलर का गर्डर गिरा है। 

घटना सुबह के करीब सात बजे की बतायी जा रही है। इस घटना में कई मजदूरों के दबने की खबर है, जिसमें से 1 की मौत हो गयी है, वहीं अन्य का रेस्क्यू किया जा रहा है। बकौर पुल के निर्माण की लागत 1200 करोड़ रुपये की बतायी जा रही है।

कई मजदूर दबे

कोसी नदी पर भारत माला परियोजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था। तभी अचानक पिलर संख्या 153 और 154 के बीच का 3 सेगमेंट क्रेन से छूटकर गिर पड़ा। इस घटना में पुल पर काम कर रहे बंगाल के कई मजदूर दब गये अभी कितने लोग इस हादसे की चपेट में आये हैं इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

हादसे के बाद पुल निर्माण के अधिकारी फरार

हादसे के बाद पुल पर काम कर रहे पुल के अधिकारी-कर्मचारी फरार हो गये हैं। बाकी जो इस हादसे की चपेट में आये उन्हें स्थानीय लोगों ने बाइक के जरिए अस्पताल पहुंचाया। एक स्थानीय के मुताबिक अब तक वो लोग 15 से 20 लोगों को बाइक के माध्यम से अस्पताल पहुंचा चुके हैं।

स्थानीय लोगों का दावा

स्थानीय लोगों ने 35-40 लोगों के मरने का दावा किया है। उनका कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक मौके पर पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची है। पुल गिरने की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुल पर काम कर रहे स्टाफ के भाग जाने से भी लोग गुस्से में हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse