पश्चिमी सिंहभूम : सड़क हादसे में एक की मौत

 

शादी की खुशियां गम में बदलीं, दो दर्जन से अधिक लोग घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम)। रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो थाना क्षेत्र की टेबो घाटी स्थित काड़ेदा गांव के समीप पिकअप वैन पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। 

सड़क हादसे में कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुचाई प्रखंड की रोलाहातु पंचायत के कुमाय गांव के 30-35 महिला-पुरुष शादी समारोह में शामिल होने टेबो जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। 

सड़क हादसे के बाद समाजसेवी सदानंद होता व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अलग-अलग वाहनों से इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। 

सदर अस्पताल रेफर

सड़क हादसे के बाद घायलों का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया, जबकि कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse