हाईकोर्ट से फटकार के बाद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी

 

हाईकोर्ट ने केजरीवाल से पूछा, समन पर पेश क्यों नहीं हो रहे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद गुरुवार की शाम ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पूछताछ के लिए पहुंच गयी है। कोर्ट ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने क्यों नहीं पेश हो रहे हैं। 

इसके अलावा न्यायालय ने केजरीवाल की उस याचिका पर ईडी से उसका रुख पूछा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में अपने खिलाफ जारी समन को चुनौती दी है। ईडी ने दावा किया कि आप संयोजक की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। 

जस्टिस सुरेश कुमार कैत की पीठ ने केजरीवाल से पूछा- आपको पेश होने से कौन रोक रहा है? केजरीवाल के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि उनका मुवक्किल ईडी के सामने पेश होगा, लेकिन दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की आवश्यकता है क्योंकि चुनाव नजदीक होने पर उन्हें (केजरीवाल को) पकड़ने की एजेंसी की मंशा स्पष्ट है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse