टीम एबीएन, रांची। जेसीआई यूथ और लिटिल एंजल नर्सरी स्कूल ने तीन दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ किया। जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने समर कैंप में बच्चों ने डांसिंग, ड्रामा, प्रिंटिंग, मूवी आर्ट एंड क्राफ्ट, सिंगिंग तथा गेम्स कार्यक्रमों को सिखाया जा रहा है। इस समर कैंप में लगभग 50 छोटे बच्चे शामिल हैं। यह विशेष कार्यक्रम आगामी 23 मार्च तक चलेगा।
बच्चों को प्रतिभावान बनाने में इस समर कैंप का विशेष योगदान होगा। बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालने और तथा उनके व्यक्तित्व को निखारने का यह बहुत अच्छा माध्यम है। उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
इसके अलावा पढ़ाई से हटकर बच्चे कई सारी नयी चीजों के बारे में जान पाते हैं। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्नो बच्चों ने अंग्रेजी एवं हिंदी कविताओं की प्रस्तुति दी। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या बागला, संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बधानी, सचिव ऋचा जालान, मोनिका गोएनका व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse