श्री राणी सती दादी मंदिर में तीन दिवसीय होली रंगोत्सव 15 से

 

टीम एबीएन, रांची। श्री राणी सती मंदिर कमेटी के तत्वाधान में 15 -17 मार्च तक श्री राणी सती दादी मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय होली रंगोत्सव महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश तुलस्यान, मंत्री गजानंद अग्रवाल एवं महोत्सव के संयोजक प्रदीप नारसरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री राणी सती मंदिर रांची में प्रथम बार होली रंग उत्सव में श्री नारायणी नमो नम: का भजन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को संध्या 4 बजे से श्री गणेश पूजन एवं श्री राणी सती दादी जी की संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसके कथा वाचक श्री तेजस राणा होंगे। 16 मार्च को प्रात: 8  बजे श्री दादी जी का जलाभिषेक, 10 बजे से मेहंदी उत्सव कार्यक्रम कृष्ण यादव एवं मनोज शर्मा द्वारा होगा, पूर्वाह्न 11 बजे दादी जी का भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। 

संध्या 4 बजे ज्योत प्रज्वलित कार्यक्रम के पश्चात प्रसिद्ध भजन गायको मनोज शर्मा, हर्षिता डीडवानिया एवं पायल अग्रवाल द्वारा सुमधुर वाणी से भजन संकीर्तन करेंगे। तथा रात्रि 7 बजे चुनरी महोत्सव का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे महाआरती के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन होगा। 17 मार्च को प्रात: 7 बजे अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किया जायेगा। 

प्रात: 8 बजे  सैकड़ो महिलाओं द्वारा राजस्थानी वेशभूषा चुनरी ओढ़ कर मंगला पाठ करेगी। अपराह्न- 2 बजे भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। तथा शाम 5 बजे से प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ मधुकर एवं केशव मधुकर द्वारा भजनों की हाउजी महोत्सव का विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। रात्रि 8 बजे फूलों की होली खेली जायेगी। 

रात्रि 9 बजे बनारस के आचार्यों द्वारा गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भक्तों को विभिन्न विभागों की जिम्मेवारी एवं दायित्व दी गई। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि समस्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर महोत्सव को सफल बनाएं एवं पुण्य के भागी बने। उक्त जानकारी श्री राणी सती दादी मंदिर कमेटी के महोत्सव संयोजक प्रदीप नारसरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse