चुनाव के दौरान रहें सतर्क, नहीं तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

 

  • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश
  • शराब, अवैध नगद के साथ फेक न्यूज और भ्रामक पोस्ट पर भी करें कार्रवाई

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रविकुमार ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान विधि-व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शराब एवं नगदी के अवैध आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने के साथ सोशल मीडिया पर फेक न्यूज व भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखते हुए असामाजिक तत्वों पर प्रावधान के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने को कहा। वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजधानी में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने से बेहतर मतदान प्रतिशत होगा। अधिकारी सकारात्मक सोच व आपसी समन्वय बना कर काम करें। निर्वाचन से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करे। चुनाव कार्यों में किसी प्रकार की कोताही अक्षम्य है।

सभी मतदान केंद्रों को बनाना है मॉडल बूथ 

रवि कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ के रूप में तैयार करना है। सभी बूथों पर दिव्यांग, महिला व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर शेड व पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। शहरी मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों के पास पार्किंग की व्यवस्था भी करे। मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर दूसरों को भी प्रोत्साहित करे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse