एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी पर कीमतों को सौ रुपये कम कर दिया है। इसको लेकर पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि आज महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम करने का फैसला किया है।
इससे देशभर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जायेगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा। रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई का समर्थन करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है।
यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। पूरे देश में वर्तमान में 31 करोड़ 40 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इसमें से करीब 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत है। रसोई गैस की कीमतों में कटौती से महंगाई के बोझ से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
हालांकि, बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गैस वितरक कंपनियों के द्वारा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी थी। देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपये जबकि मुंबई में 26 रुपये महंगी हो गयी थी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पर नजर डालें तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse