टीम एबीएन, रांची। चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के आज के मैच बेहद ही संघर्ष पूर्ण रहा। पहला मैच उषा मार्टिन और सरला बिरला के बीच रहा, जिसमें उषा मार्टिन ने 1 विकेट से जीत हासिल किया सरला बिरला के साहिल ने 47 रन बनाये। उषा मार्टिन के सुजीत ने 3 विकेट लिये।
दूसरा मैच बी आई टी देवघर और पटना के बीच रहा, जो बी आई टी पटना ने 2 विकेट से जीत दर्ज किया। एक अन्य मुकाबले में बी आई टी लालपुर को मेसरा की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 71 रन से हराया। मेसरा के सूर्या ने 34 रन अक्षत ने 30 रन बनाये। हरीश ने 3 विकेट प्राप्त किया। लालपुर के शुभम ने 28 रन और दीपक ने 18 रन बनाये।
कल इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बी आई टी मेसरा के कुलपति डॉ इंदनील मन्ना सर ने किया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी सब्बीर हुसैन और सचिन प्रसाद थे। बी आई टी मेसरा के खेल प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार, डॉ भास्कर कर्ण, डॉ संदीप नाथ शाहदेव, राम महल, मनोज कुमार, दुर्गा चरण उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 10 मार्च को खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse