टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी मातृत्व और ड्यूटी साथ-साथ निभा रही रही हैं। पिंकी रानी आधुनिक नारी के लिए आदर्श बनी हैं। उन्होंने बेटियों का पक्ष लेते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में आज की बेटियां अपना दबदबा साबित कर रही हैं। उन्हें सिर्फ एक अवसर प्रदान करने की जरूरत है।
बता दें कि पिंकी रानी ने 17 अक्टूबर 2023 को महिला थाना प्रभारी के रूप में ज्वाइन किया था। जबकि पुलिस में उनकी नियुक्ति 2018 के अगस्त महीने में हुई थी। इन दिनों वे मातृत्व का पालन और श्रम साधना साथ-साथ करती दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि अब पहले वाली बेटियां नहीं हैं, अब की बेटियां शिक्षित और सशक्त हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को अधिकार देने की आवश्यकता है। लड़की और महिलाओं से संबंधित उनके थाने में जो भी मामले जाते हैं उनका वे निष्पक्षता से निष्पादन करती हैं। उन्होंने जिले के अभिभावकों से कहा है कि वे अपनी बेटियों को अवसर दें, उन पर भरोसा जतायें, वे उनका सर गर्व से ऊं चा कर देंगी।
उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो विज्ञान का हो, या खेल का मैदान, हर जगह बेटियां अपनी उपस्थिति का एहसास कर रही हैं। पिंकी रानी ने कहा कि आज की बेटियां सीमा पर तैनात हैं, रेलवे की सुरक्षा में लगी हैं और जहाज भी उड़ा रही हैं। उन्होंने पुरुष प्रधान समाज से महिलाओं और बेटियों को सम्मान और सहयोग करने की अपेक्षा जतायी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse