एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुञ्ज तत्वावधान में आनलाइन जप-अनुष्ठान समूह प्रतिनिधित्व में गायत्री परिवार शिष्य-साधकों ने सुविधानुसार अपनी शक्तिपीठों, प्रज्ञापीठों, मंडल इकाइयों और गृहे गृहे आवासीय तपोवन में 24 घंटे का अखंड जप-अनुष्ठान अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया।
प्रतिनिधित्व में सभी से अनुरोध किया गया कि इस दैवीय योजना मे घर बैठे बैठे सहयोग करें व राष्ट्र के नवनिर्माण, सभी के लिए सद्विचार विस्तार, सद्बुद्धि व उज्वल भविष्य की प्रार्थना में अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का प्रयास करने की अपील की।
इस अवसर पर आनलाइन स्वाध्याय मंडल प्रतिनिधित्व व मार्गदर्शन में सैकड़ों साधक-शिष्य गणों भागीदारी कर लाभान्वित होने, सर्व मंगलाय गुरु-ईश, ब्रह्मा विष्णु महेश सहित सर्व देवपूजन, षोडशोपचार व स्वस्तिवाचन पाठ कर जप-अनुष्ठान आरंभ किया, जो बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह संपन्न होगा।
इस बीच आनलाइन जप-अनुष्ठान समूह के कुछ कुछ साधक-शिष्य इस अवसर पर आगामी आठ मार्च की महाशिवरात्रि महापर्व पर विशेष ध्यान व विधिवत पूजा-पाठ यज्ञीय अनुष्ठान कर 9 मार्च को पूर्णाहूति करने का संकल्प किया है।
यह भी ज्ञातव्य हो इस दौरान 14 फरवरी से 24 मार्च तक विश्व स्तरीय आनलाइन गृहे गृहे 40 दिवसीय विशेष जप-अनुष्ठान अभियान भी शांतिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में चलाया गया है।
मुंबई अश्वमेधीय महायज्ञ के सफल आयोजन पर वहां पर सभी भागीदार समयदानी साधक-शिष्य व भाई-बहनों अपनी प्रसन्नतापूर्वक खुशी जाहिर की है और सबको हृदय से धन्यवाद तथा सर्वे भवन्तु सुखिन: तथा वसुधैव कुटुंबकम भाव से सबको सुस्वास्थ्य, सुखमय वातावरण और उज्जवल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन किया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse