चंदनकियारी के कलाकारों की 46 साल की साधना सफल

 

छऊ नृत्य कलाकार परीक्षित महतो को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के चंदनकियारी प्रखंड के खेड़ाबेड़ा गांव निवासी छऊ कलाकार परीक्षित महतो को बुधवार को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किया। परीक्षित महतो ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जतायी। 

महतो ने दूरभाष पर कहा कि 46 साल की साधना सफल हुई। भारतीय संस्कृति की लोक कला छऊ को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। ताकि हमारी कला संस्कृति जीवित रहे। कहा कि चंदनकियारी की जनता और हमारे टीम की सहयोग से मुझे राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। 

चंदनकियारी समेत झारखंड राज्य के लिए गौरवशाली समय 

यह चंदनकियारी समेत झारखंड राज्य के लिए गौरवशाली समय है। वहीं बोकारो जिले के लोगों मे खुशी है। चंदनकियारी समेत उनके परिजनों में खुशी के साथ-साथ आत्मविश्वास चरम पर है। गांव में भी खुशी का माहौल दिखा। लोग परीक्षित महतो के घर पहुंचकर बधाई दी। वहीं छऊ के कलाकारों में भी आत्मविश्वास बढ़ा है। 

पुरस्कार समारोह को देखने टीवी के सामने बैठे रहे परिजन 

परीक्षित महतो के परिवार बुधवार को दिन भर टीवी के सामने पुरस्कार वितरण समारोह देखने के लिए बैठे रहे। वहीं ग्रामीणों ने भी अपने-अपने घरों में टीवी पर प्रसारण देखा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse