टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज तोपापिड़ी मैदान,अड़ाल नवाडीह में क्षेत्रीय जन समस्या को लेकर जन आशीर्वाद महासभा संपन्न किया गया। इस महासभा में सिल्ली प्रखंड के आसपास के हजारों जनसाधारण पहुंचे।
महासभा के मुख्य अतिथि संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है। इस बार का चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों पर आधारित होनी चाहिए। वर्तमान और पूर्ववर्ती स्थानीय विधायकों ने यहां के क्षेत्रीय समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया है।
इस महा जनसभा में प्रवक्ता दमयंती मुंडा, पूजा महतो, बेबी महतो, सानिया परवीन, नवीन कुमार महतो, खुदीराम आदि क्रांतिकारी मौजूद रहे। साथ उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय नीति-नियम को लेकर हमारा संगठन का लड़ाई लगातार जारी है।
अब हम राजनीतिक बदलाव को लेकर चुनावी मैदान में भी अपना भागीदारी सुनिश्चितता तय करेंगे। आगामी इस चुनाव को एक आंदोलन के स्वरूप में ही स्वीकार करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश महतो, जयराम पातर, ललित नायक, कार्तिक, जितेंद्र, जगन्नाथ, सुभाष मुंडा आदि सक्रिय रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse