टीम एबीएन, रांची। विहिप की तीन दिवसीय केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की बैठक में झारखंड प्रांत के दायित्व में परिवर्तन किया गया। झारखंड में प्रांत अध्यक्ष और प्रांत मंत्री की जिम्मेदारी नए लोगों को दी गयी।
झारखंड प्रांत के मंत्री डा. बीरेंद्र साहू को झारखंड व बिहार के सह क्षेत्र मंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं झारखंड प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र को झारखंड प्रांत मंत्री व प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद में प्रत्येक तीन वर्षों पर चुनाव होता है। नए सभी दायित्वों को संगठन के लोगो ने शुभकामना संदेश दिया है।
मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, मनोज पोद्दार, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कश्यप, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, विभाग मंत्री किशुन कुमार झा, विभाग प्रचार प्रसार अमर प्रसाद, मंत्री चंद्रदीप दुबे एवं अन्य लोग शामिल रहे। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse