चांद पर बप्पा का संदेश और ब्रह्मविहारी स्वामी की दूरदृष्टि

 

विक्रम उपाध्याय

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। स्वामी नारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी जय पटेल हाल ही में यूएई से स्वदेश लौटे हैं। वहां से लौटने पर अहमदाबाद में जय पटेल ने यादगार पलों को हमारे साथ साझा किया। उन्होंने कहा, बप्पा के संदेश को चांद तक पहुंचने के पीछे की दूरदर्शी शक्ति पूरी तरह से पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी जी के गहन ज्ञान और अटूट भक्ति में निहित है।

उल्लेखनीय है इस संस्था ने कुछ दिन पहले यूईए में भव्यतम हिंदू मंदिर का निर्माण कराया है। जय पटेल कहते हैं, स्वामी जी का तकनीकी पक्ष सबसे अहम है। उनका पूरा फोकस अंतरिक्ष अन्वेषण पर है। स्वामी जी की प्रतिक्रिया सूक्ष्म लेकिन गहन व्यावहारिक है। यूएई प्रवास के दौरान श्रद्धेय गुरु परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज और परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की पवित्र विरासत को ब्रह्माण्ड तक विस्तारित करने के बारे मे गहन चर्चा हुई।

इस अनौपचारिक चर्चा ने उस समय असाधारण मोड़ ले लिया जब स्वामीजी ने चांद की शांत छवि, बप्पा के दिव्य चेहरे और एक दिव्य मंदिर से सजे कैलेंडर की और इशारा किया। उन्होंने चांद की सतह पर एक संदेश उकेरने का साहसिक विचार प्रस्तावित किया। यह मानव इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है। अटकलों से दूर स्वामी जी ने अपने पूज्य गुरु को श्रृद्धांजलि देने और वैश्विक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के महान उद्देश्य के लिए इस उच्च आकांक्षा को साकार करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह एक ऐतिहासिक क्षण होता है। यही क्षण सीमाओं को पार करता है और दिलों को एकजुट करता है। संस्थापक काम गफरियन और सीईओ स्टीव अल्टेमस की लीडरशिप में इंटुएटिव मशीन्स ने अभूतपूर्व महत्व के एक मिशन की शुरुआत की है।

रिलेटिव डायनेमिक इंक के कुश पटेल के साथ सहयोग करते हुए टीम ने परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज और परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की शिक्षाओं और स्वामी ब्रह्मविहारी के मार्गदर्शन के साथ चांद की सतह पर शांति, एकता और सद्भाव का एक संदेश उकेरा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने में कुश पटेल का समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है।

चंद्रमा पर बप्पा के संदेश को उकेरने की यात्रा ग्लोबल यूनिटी और समझ को बढ़ावा देने की साझा दृष्टि के साथ हुई। निस्वार्थ सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए परम पूजनीय प्रमुख स्वामी महाराज दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। उनकी शिक्षाएं, परम पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी की शिक्षाओं के साथ मानवता के लिए मार्गदर्शक रोशनी के रूप में काम करती हैं और साथ ही करुणा और सद्भाव के मार्ग को रोशन करती है।

गफरियन और स्टीव अल्टेमस, नासा की दूरदर्शी लीडरशिप में इंटुएटिव मशीन्स ने इन सम्मानित आध्यात्मिक लीडर्स की विरासत का सम्मान करने के लिए इस महत्वाकांक्षी प्रयास की शुरूआत की है। आईएम-1 मिशन कोलेबोरेशन (आपसी सहयोग) और इनोवेशन (नवाचार) की शक्ति का एक प्रमाण है जो इतिहास बनाने के लिये दुनिया भर से प्रतिभाओं को एक साथ लाता है। 

बकौल जय पटेल वो ब्रह्मविहारी स्वामी में तीन उल्लेखनीय व्यक्तियों का अवतार देखते हैं जिसमें परमपूज्य प्रमुख स्वामी महाराज परम स्वामी विवेकानंद और यहां तक कि टाम क्रूज की एक झलक भी। अपने आध्यात्मिक पूर्ववर्तियों की तरह ब्रह्मविहारी स्वामी जी में भी सपनों की हकीकत में बदलने की क्षमता है। बप्पा का शांति और सद्भाव, एक विश्व, एक परिवार का संदेश चांद पर चमक रहा है। आठ अरब आत्माओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। इससे स्पष्ट है कि ब्रह्मविहारी स्वामी की दृष्टि की कोई सीमा नहीं है। (लेखक, वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse