एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल यानी बुधवार (28 फरवरी) को झारखंड की राजधानी रांची आने वाली हैं। वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य दिग्गज लोग भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी जायेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे वापस रांची एयरपोर्ट आयेंगी। एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए रवाना हो जायेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को लेकर काफी कड़े इंतजाम किये गये हैं।
राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले रूट लाइन पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। इस आदेश के बाद अब इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अपने निजी कार्य के लिए किसी भी प्रकार की हवाई वस्तु का उपयोग नहीं करेगा।
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में दो हजार जवानों को लगाया गया है। 7 आइएएस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगायी जायेगी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने चार एसपी मो अर्शी, शंभु सिंह, विजय आशीष कुजूर व एक अन्य के अलावा 25 डीएसपी और 1200 फोर्स की तैनाती की है।
यही नहीं पूरे शहर में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 7 रूट मैप तैयार किये गये हैं, जिसके अनुसार ही शहर में वाहनों का परिचालन होगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को साफ निर्देश दिये गये हैं कि अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करें।
वहीं नो फ्लाइंग जोन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि राष्ट्रपति के रांची आगमन की सुरक्षा के मद्देनजर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse