24.51 करोड़ से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का पीएम मोदी ने किया आनलाइन शिलान्यास

 

नर्सिंग कॉलेज कोडरमा के विकास का मील का पत्थर साबित होगा : अन्नपूर्णा

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के करमा में बनने वाले बीएससी नर्सिंग कॉलेज और होस्टल का रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन शिलान्यास किया। तकरीबन 24 करोड़ 51 लख रुपए की लागत से करमा में नर्सिंग कॉलेज के साथ हॉस्टल का निर्माण किया जाना है। 

आनलाइन शिलान्यास के मौके पर निर्माण स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत अन्य जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस ऐतिहासिक पल का सैकड़ों लोग गवाह बने। 

नर्सिंग कॉलेज के निर्माण स्थल के विपरीत दिशा में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भी बनवाया जा रहा है। इसका शिलान्यास भी पीएम मोदी ने साल 2018 में आनलाइन किया था। नर्सिंग कॉलेज में हर साल 60 सीट निर्धारित होगी। इस कॉलेज के खुल जाने से स्थानीय युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। 

24 अगस्त 2025 तक नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लोगो ने पीएम मोदी का संबोधन सुना। प्रतीकात्मक तौर पर कोडरमा में भी अतिथियो ने शिलापट का अनावरण किया। 

वही मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह नर्सिंग कॉलेज कोडरमा के विकास का मील का पत्थर साबित होगा और यहां के युवाओं को रोजगार परख शिक्षा का एक नया क्षेत्र मिलेगा। 

वहीं विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा दोनों तरफ से घाटियो से घिरा है, ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में यह पहल सराहनीय है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse