26 को पीएम देंगे झारखंड को कई सौगात

 

  • झारखंड में पीएम नरेंद्र मोदी रेलवे की 5 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 7234 करोड़ रुपये आवंटित

टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को जमशेदपुर और आसपास पांच आरओबी (रोड ओवरब्रिज) और आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) का शिलान्यास करेंगे।

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, झारखंड और ओडिशा के लिए विकास की कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जाना है। इसके तहत झारखंड को 7,234 करोड़ रुपये जबकि ओडिशा को 10,538 करोड़ रुपये की रेल विकास की परियोजना की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाना है।

26 फरवरी को झारखंड में रेलवे की जिन पांच योजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन शिलान्यास करने जा रहे हैं, उनमें सालगाझुड़ी रेलवे अंडरब्रिज, गोविंदपुर में रोड ओवरब्रिज, बारीगोड़ा में आरओबी, गालूडीह और राखामाइंस में सबवे का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं का काम पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

पीएम मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान लोकल सांसद को भी जोड़ा जायेगा। इसके लिए आदेश आ चुका है। सीनियर डीआरएम गजराज सिंह चरण ने अधिकारियों को इसके लिए अधिकारिक जानकारी साझा कर दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse