झारखंड : अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त देगी सरकार

 

  • अब 100 की जगह हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त
  • चंपाई सोरेन कैबिनेट से 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई. इसमें 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट हर महीने मुफ्त बिजली दी जायेगी। 

रांची के होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट एवं मिल्क प्रोडक्ट प्लांट की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही गिरिडीह एवं जमशेदपुर में नया डेयरी प्लांट लगेगा. इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों पर चंपाई सोरेन कैबिनेट ने मुहर लगायी।

कैबिनेट से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के स्थान पर 125 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी। इसके साथ ही इंटरनेशनल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गयी।

गिरिडीह जिलान्तर्गत बगोदर-सरिया अनुमण्डलीय न्यायालय के लिए न्यायिक पदाधिकारियों के पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी। नई दिल्ली के नए झारखंड भवन के कार्यालय के लिए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse