रांची टेस्ट : जो रूट ने जमायी जड़, इंग्लैंड 302/7

 

  • पहला सत्र भारत के तो आखिरी दो सत्र इंग्लैंड के नाम, रुट ने जड़ा 31वां शतक

टीम एबीएन, रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिये हैं। फिलहाल ओली रॉबिन्सन 31 रन और जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

आज पहला सत्र भारत के नाम रहा था। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को आउट कर  इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।

रुट ने जड़ा करियर का 31वां शतक

लंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गये। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। 

वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। भारत की ओर से अब तक आकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये हैं। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट गंवाकर 104 रन बनाये।

डेब्यू मैच में आकाश दीप ने चटकाये तीन विकेट

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेब्यू किया। उन्होंने तीन विकेट हासिल किये। आकाश ने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने बताया कि मैच से पहले वह घबराये हुए थे। 

उन्होंने कहा, मैं घबराया हुआ नहीं था, मैंने अपने कोचों से बात की थी, इसलिए मैं खेल से पहले तनावग्रस्त नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन मैं हर गेम को अपना आखिरी गेम मानता था और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse