टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र में ममता को शर्मसाार करनेवाली घटना सामने आई है। डोमचांच थाना क्षेत्र के परतांगो जंगल की झाड़ी से एक नवजात का शव बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार अंतर्गत परतांगो, गैठीबाद जंगल से शुक्रवार को एक नवजात का शव बरामद होने से क्षेत्र मे ह्ड़कंप मच गया। इसे लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह चर्चाओं का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार नवजात को देखने से ऐसा प्रतुत होता है कि लगभग तीन दिन से जंगल में नवजात का शव फेका गया हो।
बता दें कि ग्रामीणों ने शव को देख कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर डोमचांच थाना के प्रभारी सुबोध पाठक अपने दल- बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। वहीं दूसरी ओर घटना के बारे में सभी एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse