भारत सरकार के आदेश से एलन मस्क असहमत, जानें क्यों...

 

भारत सरकार ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के दिए आदेश, एलन मस्क ने जतायी असहमति

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एलन मस्क के एक्स ने दावा किया है कि उसे विशिष्ट खातों और पोस्टों को रोकने के सरकारी आदेश मिले हैं। एक्स ने इस आदेश को स्वीकार कर लिया है लेकिन इस पर असहमति भी जतायी है। हालांकि सरकार ने अभी तक एक्स के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर टीम ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। गवर्नमेंट अफेयर टीम ने लिखा- भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी किये हैं, जिसमें कुछ एक्स अकाउंट खातों और पोस्टों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी है। इन अकाउंट पर जुर्माना और जेल की सजा भी जैसी कार्रवाई करने की बात कही गयी है। 

आदेशों के अनुपालन में हम इन खातों और पोस्टों को केवल भारत में ही रोक देंगे। हालांकि, हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इन पदों तक विस्तारित होनी चाहिए। हमने अपनी नीतियों के अनुसार, प्रभावित उपयोगकर्ताओं को इन कार्रवाइयों की सूचना भी प्रदान की है। 

कानूनी प्रतिबंधों के कारण हम कार्यकारी आदेशों को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना आवश्यक है। बता दें भारत सरकार विवादित अकाउंट या फिर जिन सोशल मीडिया अकाउंट से सामाजिक सौहार्द्र के बिगड़ने का डर होता है, उन्हें ब्लॉक करने के आदेश देती है। 

इस संबंध में एक्स को ही सबसे ज्यादा आदेश मिलते हैं। पहले जब एक्स का नाम ट्विटर था तब भी भारत सरकार इस तरह के आदेश जारी करती थी। इससे पहले भी एक्स ने सरकार के आदेश के बाद अकाउंट को ब्लॉक करने को लेकर असहमति जतायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse