मनमानी वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, जानें कहां...

 

बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का प्रवेश शुल्क 50 करने के विरोध में प्रदर्शन

टीम एबीएन, रांची। बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में प्रवेश शुल्क के नाम पर मनमाना वसूली के खिलाफ बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा निर्माण समिति ने पार्क के मुख्य द्वार के समक्ष प्रदर्शन किया। 

समिति के अध्यक्ष रवि मुंडा ने कहा कि इस पार्क से भगवान बिरसा की यादें जुड़ी हैं। लेकिन, जुडको ने पैसा कमाने के चक्कर में इसे ठेकेदार को सौंप दिया है। ठेकेदार प्रवेश शुल्क के नाम पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये वसूल रहा है। यह गलत है। 

उन्होंने कहा कि रांची शहर में जितने भी पार्क हैं, कहीं भी इतना प्रवेश शुल्क नहीं है। श्री मुंडा ने कहा कि मनमानी का आलम यह है कि यहां बच्चों से 30 रुपये व पार्किंग के नाम पर भी 20 रुपये वसूले जाते हैं। 

इसके अलावा एजेंसी ने यहां स्थानीय लोगों को काम पर रखने की बात कही थी। लेकिन, किसी स्थानीय को यहां काम नहीं दिया गया। वहीं, मॉर्निंग वॉकरों से भी पैसे वसूले जाते हैं। इसलिए जुडको प्रबंधन इस पर रोक लगाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse