एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र में प्रसाद खाने से 500-600 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के बुलगाणा जिले के लोनार तहसील के सोमथाना और खापरखेड गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रसाद बांटा गया जिसे खाने के बाद करीब 600 लोगों की तबीयत बिगड़ गयी।
दरअसल, गांव में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था और इस कार्यक्रम प्रसाद बांटनें के लिए अमाटी बनाई थी। इस अमाटी को खाते ही लोगों की हालत बिगड़ गयी है। और प्रशासन ने तत्काल कार्यवाई करते हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करायीहै, जहां सभी लोगों की इलाज चल रही है।
प्रशासन के अनुसार, बीबी ग्रामीण अस्पताल, मेहकर ग्रामीण अस्पताल, लोनार ग्रामीण अस्पताल, सुल्तानपुर और कुछ निजी अस्पतालों ने इन सभी लोगों को भर्ती किया है, जहां डॉक्टरों की टीमें उनकी इलाज करने में जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse