टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में बुधवार को कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम पिक्सेल पिच एक रोमांचक पोस्टर प्रतियोगिता थी और दूसरा रहा शर्त और ऋण दोनों ही प्रतियोगिता बेहद ही मनोरंजक और ज्ञानवर्धक रहा प्रतिभागियों ने अपनी पूरी कौशल का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीतकर अपने हुनर का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में अलग प्रकार की जो कला और आंतरिक कौशल होता हैं वह आम छात्रों को उत्साहित करता है और पढ़ाई के प्रति भी जागरूक बनाता हैं।
आज के इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक डॉ अमृता प्रियम, डॉ पार्थ सारथी विष्णु, डॉ संजय कुमार, डॉ मानशी गुप्ता डॉ अमृता सरकार, श्री सिद्दी कांत मिश्रा डॉ आशुतोष मिश्र, श्री शांतनु सिन्हा, सहित आयोजन समिति के अनीश उद्दव, आरुणि वैद्य, सिद्धार्थ राज, ऋतिक, स्मृति, सृष्टि सहित सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse