टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी मिली है। रांची के धुर्वा थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी सिख फॉर जस्टिस से मिली है।
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। टेस्ट मैच खेलने के लिए दोनों टीम के खिलाड़ी आज, 20 फरवरी की शाम 4 बजे रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के भव्य स्वागत हुआ। टिकटों की बिक्री भी आज से शुरू कर दी गयी है।
पूरे मामले को लेकर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। डरने की जरूरत नहीं है, चप्पे-चप्पे पर हमारी नजर है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। खिलाड़ियों को लाने और ले जाने वाली बसों की भी सुरक्षा जांच पूरी की गयी है, जहां खिलाड़ी रुकेंगे, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse