आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से!

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। आम चुनाव के बावजूद पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। 

चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है और यही मुख्य कारण है कि आईपीएल के 17वें संस्करण के शेड्यूल को अभी तक जारी नहीं किया गया है। धूमल ने कहा कि शुरुआत में सिर्फ पहले 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकी मैचों की सूची आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तय की जायेगी। 

जून में टी20 विश्व कप 

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। 

आईपीएल का पहला मैच पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमों के बीच खेला जाता है। ऐसे में इस साल पहला मुकाबला 2023 आईपीएल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse