कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में

 

केडीसीए सचिव दिनेश सिंह झारखंड अंडर 23 टीम के मैनेजर हैं

टीम एबीएन, कोडरमा। बीसीसीआई द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से एक कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में झारखंड अंडर-23 टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। जेएससीए ने कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह को टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। 

श्री सिंह ने बताया कि झारखंड टीम में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। पिछले डेढ़ महीना से टीम से जुड़कर मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे श्री सिंह ने बताया कि झारखंड टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर झारखंड की टीम ने जीत दर्ज कर ग्रुप में चैंपियन रही। 

झारखंड की टीम ने असम, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और त्रिपुरा पर जबरदस्त तरीके से जीत हासिल कर अंक अर्जित किया। क्वार्टर फाइनल मैच 25 फरवरी से खेले जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि टीम में कोच के रूप में रतन कुमार, बाल शंकर झा, ट्रेनर महादेव सिंह, फिजियो अमित पाल जैसे झारखंड क्रिकेट के नामचीन लोग जुड़े हैं। 

श्री सिंह ने बताया कि बीसीसीआई द्वारा आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट में झारखंड टीम का मैनेजर के रूप में काम करना हमारे लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के लिए और पूरा कोडरमा जिला के लिए गर्व की बात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse