समाज का आत्मा रूपी संस्कृति को सरंक्षण करना है : देवेन्द्र नाथ महतो

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/02/2024 को सोनाहातु प्रखण्ड जिलिंगसेरेंग पंचायत कोंकाडीह ग्राम में आयोजित सांस्कृतिक झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध शिल्पी लक्ष्मी मनी महतो झूमर टीम आस पास गांव के सैकड़ों झूमर प्रेमियों को खूब झुमाया।

मौके पर अतिथि के रूप शामिल क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंडी बोलते हैं तो संगीत पैदा होता है, झारखंडी चलते हैं तो नृत्य पैदा होता है।

शरीर में आत्मा का जितना महत्व है उतना ही समाज के लिए संस्कृति का है। वर्तमान समय पश्चिमी सभ्यता हमारा मूल संस्कृति को तेजी से नष्ट कर रहा है, इस दौर में हमें अपना संस्कृति को संरक्षण करना होगा।

मौके पर सोनाहातु प्रखण्ड उप प्रमुख प्रतिनिधि निशिकांत गोंझू, पंचायत समिति प्रतिनिधि जगदीश कुमार महतो, पंचानन सिंह मुंडा शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा प्रसाद सिंह मुंडा, हरसिंह महतो, धनन्जय लोहारा, मलिंद्र नाथ महतो, राधानाथ महतो, तिलक सिंह मुंडा, प्रकाश सिंह मुंडा, सदानंद सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, मंशा लोहरा, हाथीलाल सिंह मुंडा, जयपाल महतो, गंधर्व महतो, जाहलु सिंह मुंडा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन अवधेश महतो ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse