टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित और लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित रणधीर वर्मा अन्तर जिला सीनियर ( प्लेट ग्रुप) क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच में देवघर ने हजारीबाग को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हजारीबाग की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 33.3 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।
टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रभात कुमार ने 27 और मनिकात ने 20 रनों का योगदान दिया। देवघर की ओर से गेंदबाजी करते हुए परवेज ने 22 रन पर 5 विकेट तथा भास्कर चौधरी ने 25 रन पर 3 विकेट लिया।
जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम परवेज शेख के 27 गेंद में नाबाद 33 रन तथा राहुल चौधरी के 39 गेंद पर नाबाद 66 रन की बदौलत 10 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के अंत मे पुरस्कार वितरण समारोह में परवेज शेख को उनके ऑल राउन्ड प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
मौके पर मैच आबजर्वर सुब्रतो घोष, एम्पायर प्रशांत कुमार और पाठक तथा स्कारर दीपक कुमार, आलोक रॉय, नेयाज मल्लिक, भास्कर दास गुप्ता, अमित कुमार, जयजीत चौबे आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse