टीम एबीएन, रांची। आज एन एस एस (NSS) बी आई टी लालपुर की टीम संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में अपने सदस्यों के साथ बरियातु स्थित वृद्ध आश्रम के वृद्ध महिला और पुरुषों के बीच उनके साथ सुबह का नास्ता फल और चाय के साथ उनके घर परिवार के रूप में शामिल होकर उनके दुःख दर्द को कम करने का प्रयास किया।
साथ ही उनके साथ गीत-संगीत का अंतराक्षरी कार्यक्रम कर उनके पुराने नगमों और कविता पाठ रामायण के श्लोक को सुनकर उनके दर्द को कम किया। आश्रम को त्योहार का रूप में पाकर वृद्ध और युवाओं के मिलन से आश्रम गुलजार हो गया।
आज के इस कार्यक्रम में NSS के ऋतिका, साक्षी, निकिता, आयुषी, अनीश, नेहाब, रितिक, हर्ष, आशीष और टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। मौसमी दत्ता द्वारा नृत्य, सौरव की कविता, आरव और समूह द्वारा समूह गीत से वृद्धजनों को बहुत प्रभावित किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse