टीम एबीएन, लोहरदगा। कैरो प्रखंड के उतका निवासी जगदीश प्रसाद यादव एवं सुनीता देवी के पुत्र कल्याण कुमार भारत से दो बार अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर रहे। कल्याण कुमार को बेस्ट बुक आॅफ द ईयर, राइटर आफ द ईयर और मोस्ट इन्फ्लुएंस्ड बुक आॅफ द ईयर 2024 के लिए नामांकित किया गया है, जो जर्मनी में आयोजित होने जा रहा है। वह तीनों खंडों में नामांकित होने वाले एकमात्र भारतीय लेखक हैं। उनका वर्तमान अनुबंध जर्मन प्रकाशन 2024-25 के साथ हुआ है।
भारत के झारखंड राज्य अंतर्गत लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित उतका निवासी कल्याण कुमार पहले ही दो अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर पुरस्कार हासिल कर चुके हैं, जो उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के होने के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह देता है।
उन्होंने इससे पहले 2022 के न्यूयॉर्क अवॉर्ड शो में दूसरा स्थान जीता था और आस्ट्रेलियन बुक अवॉर्ड्स 2023 में विजेता रहे थे। उन्होंने भारत सरकार द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार और भारतीय नोबल पुरस्कार भी जीता है।
वह वर्ष 2023 में विश्व स्तर पर शीर्ष 50 लेखकों में शामिल थे। अब तक उन्होंने 12 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें से 2 अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर हैं और 4 पुस्तकें राष्ट्रीय बेस्टसेलर हैं। उनकी एक पुस्तक हिमाचल प्रदेश के एक स्कूल में पाठ्यक्रम की पुस्तक भी है। जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित है।
जर्मन पुस्तक पुरस्कार के प्रमुख मैट स्टीवन ने बैठक में भाग लिया और कल्याण को संबोधित करते हुए कहा कि उस जैसे लड़के को इतनी कम उम्र में चमकते हुए देखना मेरे लिए एक जबरदस्त एहसास है। उसका भविष्य उज्ज्वल है और उसकी कार्यकुशलता मुझे पूरी तरह आश्चर्यचकित करती है। हम भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने साथ अनुबंधित किया। उन्हें हिट मशीन के नाम से जाना जाता है और हमें यकीन है कि इस साल एक और हिट आयेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse