क्वार्टर फाइनल में हजारीबाग ने लोहरदगा को 60 रन से हराया

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड राज क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तथा लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित क्वार्टर फाइनल मैच में हजारीबाग ने लोहरदगा को 60 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए हजारीबाग की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

हजारीबाग की ओर से मणिकांत ने 56 शिवांश ने 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा हर्ष कारण ने 22 और प्रभात कुमार ने 27 रनों का योगदान दिया। लोहरदगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष कुमार ने 31 रन पर दो आशुतोष कुमार ने दो तथा  युवराज, हिमांशु एवं आदित्य राज झा ने एक एक विकेट लिया। 

जवाबी पारी खेलते हुए लोहरदगा की टीम 36.5 ओवर में 156 रन बनाकर आल आउट हो गयी। लोहरदगा की ओर से युवराज कुमार ने 32 रन आर्यन कुमार ने 18 रन अनिकेत राज गुप्ता ने 16 रन तथा आदित्या ने 18 रनों का योगदान दिया। हजारीबाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण कुमार यादव ने चार विकेट अमित कुमार यादव ने दो विकेट और अमन कुमार यादव ने दो विकेट लिया। 

मैच के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह में हजारीबाग के मणिकांत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मौके पर मैच आॅब्जर्वर सुब्रतो घोष अंपायर प्रशांत कुमार तथा निशांत पाठक और स्कोरर दीपक कुमार उपस्थित थे। इसके अलावा भास्कर दास गुप्ता, आलोक राय, नेयाज मलिक, मुकेश दुबे आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse