टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 फरवरी को गोस्सनर कॉलेज रांची में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से वीर शहीद बुधु भगत की जयंती मनायी गयी। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
अमर शहीद वीर बुद्ध भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 में सिलागांई गांव में हुआ था। 13 फरवरी 1832 को शहीद हुए थे। इस अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो ने कहा कि जिस तरह से शहीदों ने अपना जीवन समाज के लिए कुर्बान कर दिया, उसी तरह हमें भी एकजुट और संगठित होकर समाज हित में काम करने की जरूरत है।
वीर बुधु भगत ने हमें अपने जीवन से जो सीख दी है उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। डॉक्टर योताम कल्लू ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता वह बिखर जाता है। आज हमें अपने इतिहास को जानने की जरूरत है।
नागपुरी विभाग के डॉक्टर कोरनेलियुस मिंज ने कहा कि बच्चों को वीर शहीदों के बारे में बताने की जरूरत है। मौके पर कुडुख के प्रोफेसर हेमंत टोप्पो ने भी वीर बुधु भगत के जीवन पर प्रकाश डाला। संथाली विभाग के प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू, मुंडारी विभाग की प्रोफेसर मीना सुरीन, योग टीचर नीलांजना ने भी अपने विचार रखे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse