एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। तिरुपति संस्था की तरफ से सरस्वती पूजा सेक्टर 2ए बोकारो के कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर बच्चों के बीच कार्यक्रम कर बच्चों एवं महिलाओं को प्रोत्साहन एवं विकास हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया।
तिरुपति संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम में कुछ मकसद होना चाहिए, जिसमें महिला एवं बच्चों के विकास हो जहां महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त रहती हैं। उनके मनोरंजन का कोई साधन नहीं मिल पाता है।
मुहल्ले में कार्यक्रम होने पर वह इस कार्यक्रम में शरीक होकर अपनी छुपी हुई मानसिकता से बाहर निकल अपनी कला और क्षमता को जागृत करती हैं। हमारी तिरुपति संस्था का यही प्रयास है कि नारी उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।
हमारी संस्था पूरे झारखंड में खासकर जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो में बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक जैसे अनेक कार्यक्रम कर बच्चों और महिलाओं के बीच डांस कंपटीशन, कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया जाता है।
मौके पर संस्था की कैशियर सुनीता देवी, उषा देवी, प्रोग्राम को-आर्डिनेटर शशि आचार्य, रजिया बेगम, सीमा कौर, संगीता सिंह, संध्या सिंह, विद्या सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse