टीम एबीएन, रांची। झारखंड के देवघर के वीआईपी चौक पर आज झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई और जेल भेजने के विरोध में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। सैकड़ों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को जेल से रिहा करने की मांग की।
मौके पर झामुमो नेता सुरेश साह ने कहा कि ईडी के द्वारा गलत तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिसके विरोध में आज देवघर झामुमो कार्यकर्ता ने एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम किया गया है जिसमें हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई जब तक नहीं हो जाती है तब तक झामुमो कार्यकर्ता उनको न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत ईडी का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का काम किया है जो असंवैधानिक, जनता जनार्दन के जनादेश के विपरीत है।
उन्होंने आगे कहा की जेएमएम के कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर उपवास पर है। उन्होंने कहा कि शनिवार से पंचायत से लेकर वार्ड में न्याय यात्रा निकालेंगे जिससे आम जनता इनकी साजिश से अवगत हो सके। साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में जनता बीजेपी को केंद्र से खदेड़ने का काम करेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse