टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 29-01-2024 से 31-01-204 तक वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, के सत्र 2022-24 और 2023-2025 के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत लांग जंप से की गयी।
आज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चारों हाउस अटल, कलाम, गुरुनानक और मंडेला के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया और शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में वार्षिक खेल समारोह का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के खेल शिक्षक नागेंद्र कुमार के देख-रेख में हुआ।
आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज उप-प्राचार्य रूपेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा, शिक्षकेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse