टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बयान दिया है, राज्यपाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जवाब नहीं दे रहे हैं तो उन्हें कल इसका जवाब देना होगा। कानून सबके लिए बराबर है और सबको कानून का पालन करना चाहिए।
गवर्नर ने कहा कि राज्य में चल रही सभी राजनीतिक गतिविधियों पर हमारी नजर है और इसको लेकर जो भी नियम संगत कार्रवाई होगी वह किया जायेगा। गवर्नर ने यह भी कहा कि हम ईडी की कार्रवाई के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। क्योंकि ईडी नियम सम्मत कार्रवाई कर रही है और उसके लिए उनके अधिकारी अधिकृत हैं।
यह हमारा काम नहीं है कि हम ईडी की कार्रवाई पर नजर रखें या वह क्या कर रही है, उसके बारे में हम जानें। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ये जरूर कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और इसे लेकर कई बार चिंता जाहिर की गई है।
राज्यपाल ने कहा कि हमने इस बात को लेकर के कई बार कहा भी है कि राज्य में कानून व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कस्टोडियन के तौर पर हमारी नजर राजनीतिक घटनाक्रम पर है और इसको लेकर जो भी विधिसम्मत कार्रवाई करनी होगी हम करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse