विश्व में पहली बार हार्दिक हुंडिया का नरेंद्र मोदी के कार्यों के व्यंग चित्र से सकारात्मक संदेश देने का प्रयास

 

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुंबई में मोदी राज में हार्दिक पत्रिका का विमोचन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (मुंबई)। देश आजादी का 75वां अनमोल महोत्सव मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कई ऐसे कार्य किये हैं। जिनकी चर्चा विश्व स्तर पर है। हार्दिक हुंडिया ने कहा कि स्टार रिपोर्ट द्वारा खास विशेषांक मोदी राज में हार्दिक का विमोचन अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन किया गया। 

नरेंद्र मोदी के 75 कार्यों को हमने व्यंग चित्र (कार्टून) द्वारा देश की जनता के सामने मैगजीन द्वारा लाया हैं। विद्या की देवी मां सरस्वती को रविवार को मोदी राज में हार्दिक समर्पित किया। दूसरी प्रति जोगेश्वरी नेशनल हाईवे पर भगवान राम के मंदिर जाकर भगवान राम के चरणों में विमोचन किया। 

भगवान राम की अलौकिक मूर्ति को प्रतिदिन गुलाब चढ़ा कर भगवान को तिरंगा खेस भी पहनाया। हार्दिक हुंडिया ने कहा मेरे लिए ये अनमोल पल था। मोदी राज में हार्दिक की तीसरी प्रति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। 

हार्दिक हुंडिया ने कहा कि 75 व्यंग चित्र जो व्यंग चित्रकार राज पाटिल ने तैयार किये हैं। विश्व को सकारात्मक संदेश देने वाले ये अनमोल व्यंग चित्र एक से बढ़कर एक हैं। 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर, कपिल पाटिल, महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुले, स्मिता सालस्कर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निमार्ता आसित मोदी, हीरा बाजार के मैन आफ द मिलेनियम भरत शाह, फिल्म और भवन निमार्ता आनंद पंडित, युवा उद्योग पति मौलिक शाह, आशीष कोठारी, वरिष्ठ सरकारी अधिकार समीर वानखेड़े, वरिष्ठ धाराशास्त्री पंकज बाफना, फिल्म अभिनेता मुकेश ऋषि, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शुक्ला, बाला कृष्णन, ब्राइट वाले योगेश लखानी, समाज सेवी राकेश कोठारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse